24.9 C
Jalandhar
Tuesday, February 17, 2026
spot_img

पुलिस की कार्रवार्ई:चोरी की 6 एक्टिवा बरामद, बाप-बेटा गिरफ्तार

मॉडल टाउन एरिया में चोरी की एक्टिवा पर फर्जी नंबर लगाकर बेचने के लिए आए बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर 5 और एक्टिवा बरामद की गई हैं। बरामद की गई एक्टिवा कुछ समय पहले सिटी से चोरी हुई थीं।

एसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि एसएचओ दविंदर कुमार को सूचना मिली थी कि मॉडल टाउन एरिया में दो आरोपी चोरी की एक्टिवा बेचने आए हैं। उन्होंने फर्जी नंबर लगा रखा है। इसके बाद सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ ट्रैप लगाकर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में यह बात सामने आई कि 55 साल के परमजीत सिंह पम्मा वासी शेख मत्ता (हाजीपुर) होशियारपुर अपने 24 साल के बेटे अमरप्रीत सिंह उर्फ अमर के साथ मिलकर चोरियां करता है। दोनों पहले ही चोरी और नशे के केस में जेल जा चुके हैं।

वर्तमान में दोनों छोटी बारादरी में रहते हैं। एसीपी ने कहा कि एक्टिवा मालिकों को ट्रेस कर उन्हें सूचना दी जाएगी। थाना-6 में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी पहले भी जा चुके जेल
पीबी 07बीटी 1806, पीबी 08डीडी 2246
पीबी 08डीजे 1752, पीबी 08डीआर 3355
पीबी 09एसी 6326, पीबी 02बीटी 0273 नंबर की एक्टिवा आरोपियों से मिली हैं।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles