
पंजाब के जिला लुधियाना में युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक शादी का झांसा देकर करीब 9 महीने तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती जब गर्भवती हो गई तो उसे छोड़ फरार हो गया।
युवती ने थाना जमालपुर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। युवती ने दी शिकायत में कहा कि 10 महीने पहले वह फार्म पार्ट कंपनी फेस-8 फोकल पॉइंट नीची मंगली में नौकरी करती थी। वहीं आरोपी आकाश कुमार के साथ उसकी दोस्ती हो गई।
आरोपी आकाश नवी बहिपुरी मंडियान काली, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने युवती को शादी करने का झांसा दिया। युवती मुताबिक आरोपी उसे कहता रहा कि वह उससे शादी करेगा।
होटलों में ले जा बनाए शारीरिक संबंध
इस बीच वह उसे कई होटलों में ले जाता रहा। युवती मुताबिक आरोपी ने उससे 8 से 9 महीने शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई तो उसने उसे शादी करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी उससे बातचीत करने के बहाने फिर मिला और उससे रेप किया। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस आरोपी आकाश की तालाश में छापामारी कर रही है। उसके खिलाफ IPC धारा 176 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

