पंजाब में होशियारपुर के उपमंडल गढ़शंकर में आज फिर एक बड़ा हादसा हो गया। श्री गुरु रविदास जी की तपोस्थली खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी के अवसर पर माथा टेकने जा रही संगत पर बेकाबू ट्रक जा चढ़ा। हादसे में 8 लोगों मौत हो गई। 4 की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि 4 गायलों की मौत सिविल अस्पताल गढ़शंकर में हुई है।
हादसे में मरने वालों की पहचान राहुल पुत्र माह पाल (25), सुदेश पाल पुत्र रामफल (48), रामो पुत्री शीश पाल (15), गीता देवी पत्नी पुष्पिंदर कुमार (40), उन्नति पुत्री पुष्पिंदर कुमार 2 (16), शमो देवी व संतोष देवी आदि शामिल हैं। सभी मृतक मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी जिंदलपुर भादसों थे। इस हादसे में एक परिवार के 5 लोग बताए जा रहे हैं।
इस हादसे में 13 के करीब यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया गया है। जहां पर 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआी चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। संगत देर रात पैदल ही खुरालगढ़ जा रही थी। इस बीच खुरालगढ़ की तरफ ही जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और उसने श्रद्धालुओं को कुचल डाला।
उत्तर प्रदेश के हैं हादसे का शिकार हुए श्रद्धालु
श्री गुरु रविदास जी की तपोस्थली के मुख्य सेवादार ने बताया कि मृतक श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। यह सारे पैदल चल रहे थे और एक ट्रक के नीचे आने से इनकी मौत हो गई। श्रद्धालु बैसाखी के अवसर गुरु रविदास जी के तपोस्थली खुरालगढ़ साहिब में माथा टेकने आ रहे थे।



