22.2 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

UP Politics: कांग्रेस के समर्थन में BSP चीफ मायावती, बीजेपी के लिए खड़ी की नई चुनौती, चुनावों में होगा बड़ा असर

बीएसपी (BSP) चीफ मायावती (Mayawati) ने बीजेपी सरकार के सामने एक नई मांग रख दी है. हालांकि बीते दिनों में कांग्रेस (Congress) ने कई राज्यों में इस मुद्दे को काफी जोरशोर से उठाया है.

BSP Chief Mayawati support congress demand of Old Pension Scheme for BJP government UP Politics: कांग्रेस के समर्थन में BSP चीफ मायावती, बीजेपी के लिए खड़ी की नई चुनौती, चुनावों में होगा बड़ा असर

बीएसपी चीफ मायावती ( Image Source : PTI )

UP News: देश के कई राज्यों में बीते साल हुए चुनाव के दौरान पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) को लागू करने का मुद्दा काफी चर्चा में रहा. कई कांग्रेस (Congress) शासित राज्यों में इसे लागू भी किया गया है. हालांकि यूपी सरकार ने इस संबंध में अभी तक कोई फैसला नहीं किया है. लेकिन शनिवार को बीएसपी (BSP) चीफ मायावती (Mayawati) ने इस मुद्दे पर पार्टी की मांग रखते हुए बीजेपी (BJP) सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

बसपा सुप्रीमो ने शनिवार को अपने ट्वीट में बीजेपी पर सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, “देश भर में आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों का जीवन भी त्रस्त करती बढ़ती हुई महंगाई के कारण केन्द्र व यूपी सहित विभिन्न राज्यों में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की माँग लगातार ज़ोर पकड़ती जा रही है, जिसका समाधन होना बहुत ज़रूरी, बीएसपी की यह माँग.”

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles