10.3 C
Jalandhar
Sunday, February 8, 2026
spot_img

नशा तस्करी के मामले में थे बंद:बाल सुधार गृह से चादर की रस्सी बना भागे दो हवालाती

सेंट्रल जेल से दीवार फांदकर भागने वाले हवालाती का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि रविवार को दोपहर एक बजे शिमलापुरी स्थित बाल सुधार गृह की दीवार कूदकर दो हवालाती भाग गए। जब जेल प्रबंधन को इसके बारे में पता चला तो इसकी सूचना अधिकारियों को दी।

जिसके बाद जेल का मुआयना शुरू कर दिया गया, लेकिन अभी तक दोनों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों में से एक 19 वर्षीय अमृतसर निवासी है, जोकि नशा तस्करी के मामले में बंद है और दूसरा 16 वर्षीय पटियाला निवासी है, वो चोरी के मामले में बाल सुधार गृह शिमलापुरी में बंद थे।

रविवार को दोपहर को रूटीन चेकिंग करने के समय पता चला कि उक्त दोनों आरोपी अंदर नहीं है। जिसके बाल सुधार ग्रह प्रबंधन ने उनकी तलाश शुरू कर दी। जब उन्होंने चेक किया तो देखा कि छत पर से चादर की रस्सी बनाकर नुकीली तारों के ऊपर से फेंककर जेल के बाहर की तरफ लटक रही थी।

अफसरों ने अंदर लगे कैमरों को खंगाला तो उक्त हवालाती भागते हुए नजर आए। इस सारे मामले के बाद जेल प्रबंधन ने अधिकारियों को सूचित किया तो पहले आसपास के इलाकों को खंगाला गया। इसके साथ ही पुलिस ने अमृतसर और पटियाला दोनों की पुलिस को अलर्ट कर दिया और उनके घरों पर छापामारी की जा रही है। पुलिस द्वारा परिवार के फोन की भी जांच की जा रही है कि कहीं उन्हें आरोपियों ने कोई फोन तो नहीं किया।

सेंट्रल जेल से फरार हवालाती का कोई सुराग नहीं
उधर, शनिवार को सेंट्रल जेल से भागे आरोपी राहुल भट्टी का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। आरोपी भी जेल की दीवार पर सीढ़ी लगाकर भागा था। बड़ा नशा तस्कर होने की वजह से पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles