8.5 C
Jalandhar
Sunday, February 8, 2026
spot_img

अमृतसर में ब्यास दरिया में कूदी महिला:परिवार से झगड़े के बाद उठाया कदम; पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकाली

आत्महत्या करने वाली महिला को बचा कर ब्यास दरिया के किनारे लाते गोताखोर। - Dainik Bhaskar
आत्महत्या करने वाली महिला को बचा कर ब्यास दरिया के किनारे लाते गोताखोर।

पंजाब के अमृतसर में एक महिला ने ब्यास दरिया में छलांग लगा दी। परिवार से झगड़ा करने के बाद महिला ने यह कदम उठाया। पंजाब पुलिस के जवानों समय रहते महिला को बाहर निकाल लिया और उसकी जान बच गई। पुलिस ने परिवार वालों को बुलाकर महिला के गिले-शिकवे दूर किए। अब महिला अपने परिवार के पास सुरक्षित है।

घटना अमृतसर के ब्यास की है। गुरुवार शाम के समय एक महिला ने ब्यास पुल से सीधा दरिया में छलांग लगा दी। पुलिस के जवानों ने महिला की कूदते देख लिया। पुलिसकर्मियों ने गोताखोरों से संपर्क साधा। गोताखोरों ने नाव की मदद से महिला को बाहर निकालने में सफलता हासिल की।

महिला को सुरक्षित स्थान पर लेकर जाते हुए पुलिस।
महिला को सुरक्षित स्थान पर लेकर जाते हुए पुलिस।

पुलिस ने परिवार के साथ संपर्क साधा
पुलिसकर्मियों ने महिला का गुस्सा शांत किया और उसे चाय-पानी पिला परिवार के बारे में पूछा। जिसके बाद महिला के परिवार वालों को बुलाया गया। दोनों पक्षों के बीच चल रहे मन-मुटाव को शांत करने के बाद महिला को परिवार के साथ भेज दिया गया।

कई घटनाएं होती हैं, पुलिस का मकसद जान बचाना है
DSP बाबा बकाला साहिब हर कृष्ण सिंह ने बताया कि ब्यास दरिया पर सुसाइड का प्रयास होता रहता है, लेकिन वहां मौजूद स्टाफ इस पर पूरी नजर रखता है। ब्यास दरिया पर पुलिस की तरफ से गौताखोर भी हमेशा संपर्क में रखे जाते हैं ताकि ऐसी घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।

पलभर के गुस्से में कई बार व्यक्ति गलत कदम उठा लेता है। ऐसे मामलों में पुलिस को ठोस कदम न उठाते हुए, सुसाइड करने वाले का गुस्सा शांत करने के बाद परिवार को सौंप देती है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles