11.4 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

फरीदकोट में 2 महिला नशा तस्कर पकड़ीं:58 हजार ड्रग मनी, 4 ग्राम हेरोइन, कंप्यूटराइज कंडा बरामद; नाके पर रोककर ली गई तलाशी

पंजाब के फरीदकोट शहर में पुलिस ने 2 महिला तस्करों को पकड़ा है। दोनों से हेरोइन, ड्रग मनी और कंप्यूटराइज कंडा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दोनों महिलाएं बलबीर बस्ती फरीदकोट शहर की रहने वाली हैं।

थाना सिटी फरीदकोट की SI परमजीत कौर ने बताया कि वह नियमित गश्त पर साथी कर्मियों के साथ सेठी चौक से चहल रोड की ओर जा रही थी, तभी सामने से 2 महिलाएं पैदल आती हुई दिखाई दीं। दोनों महिलाओं के हाथ में प्लास्टिक के लिफाफे थे।

दोनों महिलाओं को मौके पर गिरफ्तार किया गया
परमजीत कौर के अनुसार, दोनों महिलाएं पुलिस को देखकर घबरा गईं और दोनों ने अपने-अपने लिफाफे नीचे फेंक दिए। इसके बाद वे जाने लगीं तो पुलिस ने टीम ने दोनों को रोका। लिफाफों की जांच की गई तो डिंपी के लिफाफे से 30 हजार रुपए और 2 ग्राम हेरोइन मिली।

नवजोत कौर निवासी बलबीर बस्ती के लिफाफे से 28 हजार रुपए और 2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि दोनों महिला आरोपियों के लिफाफों से कुल 58 हजार रुपए नगद, 4 ग्राम हेरोइन व एक कंप्यूटर कंडा मिला। फिर दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles