Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का पहला सॉन्ग ‘नय्यो लगदा’ का रिलीज हो गया. इस गाने में सलमान के डांस मूव्स ट्रोलिंग की वजह बन गए हैं.

‘नय्यो लगदा’ को लेकर ट्रोल हुए सलमान खान ( Image Source : Twitter )
Salman Khan Trolled For Naiyo Lagda Song: बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन समय अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर सुर्खियों में बनी हुए हैं. रविवार देर रात सलमान खान की इस फिल्म का पहला रोमांटिक सॉन्ग ‘नय्यो लगदा’ रिलीज हो गया है. वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुआ ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ये गाना सुनने काफी शानदार है. लेकिन ‘नय्यो लगदा’ (Naiyo Lagda) में सलमान खान के डांसिंग स्टेप एक्टर के लिए मुसीबत बन गए हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर भाईजान को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है.
‘नय्यो लगदा’ को लेकर ट्रोल हुए सलमान खान ‘किसी का भाई किसी की जान’ का लेटेस्ट सॉन्ग ‘नय्यो लगदा’ को देखने और सुनने पर आपको 90 के दशक के बॉलीवुड रोमांटिक सॉन्ग की याद आ जाएगी. ‘नय्यो लगदा’ सॉन्ग में सलमान खान और बी टाउन के फेमस एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के बीच काफी जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है. लेकिन इस गाने में सलमान खान के डांस करने के तरीका फैंस को शायद रास नहीं आया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर सलमान खान को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है.

