17 C
Jalandhar
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

Suniel Shetty: जब केएल राहुल रन नहीं बना पाते तो क्या करते हैं सुनील शेट्टी? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Suniel Shetty on Cricket: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने जनवरी 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी की थी. यह शादी खंडाला में हुई थी.

Suniel Shetty responds on KL Rahul  underperformance during cricket match ipl 2023 says We do not discuss failure Suniel Shetty: जब केएल राहुल रन नहीं बना पाते तो क्या करते हैं सुनील शेट्टी? एक्टर ने खुद किया खुलासा

सुनील शेट्टी और केएल राहुल ( Image Source : Social Media )

Suniel Shetty on KL Rahul: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी को क्रिकेट बेहद पसंद है. अब उनके दामाद केएल राहुल दिग्गज भारतीय क्रिकेटर हैं, जिसके चलते वह इस खेल पर और ज्यादा ध्यान देते हैं. ऐसे में सुनील शेट्टी से केएल राहुल के प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया. बता दें कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और केएल राहुल की शादी जनवरी 2023 के दौरान हुई थी.

केएल राहुल के बारे में कही यह बात

सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने केएल राहुल के बारे में भी बातचीत की. उन्होंने कहा कि वह केएल राहुल जैसे किसी भी शख्स को क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं सिखा सकते हैं, क्योंकि वह देश के लिए खेलते हैं और अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं.

इस बात पर होती है चर्चा

 

उन्होंने कहा, ‘जब केएल राहुल रन नहीं बना पाते हैं तो हम असफलता या खराब खेलने को लेकर कोई चर्चा नहीं करते हैं. हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि वो फाइटर हैं. ऐसी स्थिति में हम उन पर जमकर प्यार लुटाते हैं. हम उनसे दुनियाभर की चीजों पर बात करते हैं, जिससे उनका ध्यान खराब प्रदर्शन से हट सके. मैं केएल राहुल को नहीं सिखा सकता कि क्रिकेट कैसे खेलना है. वह देश के लिए खेल रहे हैं. यह कोई गली क्रिकेट नहीं है कि उनसे ऐसा खेलो, वैसा खेलो कहा जाए.’

सुनील शेट्टी ने कहा- यह कोई फिल्म नहीं

62 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि इस तरह के मामलों में राहुल के बल्ले को ही जवाब देना होता है. उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें मुश्किल दौर से गुजरते हुए देख सकता हूं, लेकिन उनके अंदर मैदान में डटकर खड़े होने और मेहनत करने की क्षमता है. हम उनसे और क्या बात करेंगे. बल्ला ही बात करेगा. बाकी बात करके तो कोई फायदा नहीं है. यह कोई फिल्म नहीं है, जहां हम टीम की तरह जा सकते हैं. वहां उन्हें ही जाना होगा और गेंद का सामना करके खेलना होगा.’

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles