
गांव चक गिलजेवाला की जमपाल पूजा कौर ने राष्ट्रीय स्तर पर चांदी का तमगा प्राप्त कर अपने जिले व पंजाब का नाम पूरे भारत में चमकाया है। इस काबलियत के लिए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने गत दिवस चंडीगढ़ के म्यूनिसिपल भवन में करवाए समागम में नेटबॉल खिलाड़ी पूजा कौर को 3 लाख रुपए की राशि का चेक देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर गांव पहुंचने पर बेटी रणप्रीत कौर मुख्य सेवादार गुरुद्वारा साहिब, कौर सिंह पूर्व चेयरमैन ब्लॉक समिति गिद्दड़बाहा, राज सिंह, पूर्व पंच पाला सिंह, जसकरन सिंह, तेजा सिंह, धरविंदर सिंह, वरिंदर सिंह व बड़ी संख्या गांव के लोगों द्वारा पूजा कौर को फूलों के हार पहनाकर विशेष सम्मान देते स्वागत किया गया। पूजा कौर ने 36वीं नेशनल गेम नेटबॉल 2022 में गुजरात में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते चांदी का तमगा प्राप्त किया था। उनकी टीम दूसरे स्थान पर रही थी। चंडीगढ़ में राष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान में करवाए गए समागम में उसे मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने तीन लाख रुपए का चेक देकर सम्मानित किया।

