22.2 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

यूनियन 27 को लेगी फैसला:चतुर्थ श्रेणी कर्मियाें की भर्ती पर कार्रवाई नहीं की ताे सफाई व्यवस्था की जाएगी ठप

नगर निगम के कर्मी मांगाें काे लेकर ज्ञापन सौंपते हुए। - Dainik Bhaskar
नगर निगम के कर्मी मांगाें काे लेकर ज्ञापन सौंपते हुए।

नगर निगम में सभी यूनियन के पदाधिकारियाें ने एडिशनल कमिश्नर शिखा भगत से अपनी मांगाें काे लेकर मिले। इस माैके पर कर्मियाें ने कहा कि हाउस ने चतुर्थ श्रेणी कर्मियाें की भर्ती के प्रस्ताव काे मंजूरी दे चुका हैं, जाे चंडीगढ़ में पेडिंग हैं।

इसलिए तीन दिन में भर्ती प्रक्रिया पर कार्रवाई नहीं हाेगी, ताे सिटी में कचरा लिफ्टिंग और सीवर सफाई का काम बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए सीधे ताैर पर निगम प्रशासन और पंजाब सरकार जिम्मेदार हाेगा।

इस दाैरान बंटू संभ्रवाल व रिंपी कल्याण ने कहा िक निगम की सभी यूनियन ग्रेड-4 कर्मियाें की भर्ती के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं, लेकिन मौजूदा सत्ताधारी सरकार काफी समय सत्ता में हैं, और एक साल का समय गुजर चुका हैं, लेकिन निगम में पंजीकृत- 4 कर्मियाें की भर्ती के लिए सरकार द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

हालांकि निगम हाउस ने ग्रेड-4 कर्मचारियों की भर्ती के लिए मंजूरी दे चुका हैं। वहीं सीएम और निकाय मंत्री काे लिखित में मांग पत्र भी दिया है, लेकिन उन्होंने भी इन मांगों की अनदेखी की है। इसलिए यूनियन के निर्णय लिया कि तीन िदन में काेई कार्रवाई नहीं हाेगी, ताे 27 अप्रैल से सीवर की सफाई और सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।

इस माैके पर शम्मी लूथर, विनोद कुमार मद्दी, हरदेव नाहर, मनीष बाबा, अरुण कल्याण, राजन कल्याण, देवानंद थापर, आशाेक वाल्मीकि, राजेश कुमार साेंधी, पीटू कल्याण, यूसूफ गिल, विनोद गिल, विक्रम कल्याण, सिकंदर खोसला, बाबा राज किशोर आदि माैजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles