23.5 C
Jalandhar
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

जालंधर में भाजपा की चुनावी बाइक रैली:रन फॉर मोदी को प्रदेश प्रधान अश्विनी देंगे हरी झंडी, गुरु नानक मिशन चौक से होगी रवाना

गुरु नानक मिशन चौक पर पहुंचे भाजपा के उपचुनाव प्रभारी उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह व अन्य नेता - Dainik Bhaskar
गुरु नानक मिशन चौक पर पहुंचे भाजपा के उपचुनाव प्रभारी उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह व अन्य नेता

जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर पहले डिजिटल प्रचार के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीनों से सुसज्जित गाड़ियां रवाना करने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी शहर में बाइक रैली निकाल रही है। रन फॉर मोदी नाम से निकाली जा रही यह बाइक रैली भाजपा के चुनाव कार्यालय गुरु नानक मिशन चौक से रवाना होगी। इसे हरी झंडी पार्टी के प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा दिखाकर रवाना करेंगे।

बाइक रैली को हरी झंडी देने के लिए पहुंचे जालंधर उपचुनाव प्रभारी उत्तर प्रदेश के पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि रन फॉर मोदी के तहत जो बाइक रैली निकाली जा रही है यह नशे के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस रैली का आयोजन भाजपा के खेल विंग द्वारा किया जा रहा है। एक तरह से यह चुनाव में जागरूकता रैली है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles