14.3 C
Jalandhar
Friday, March 20, 2026
spot_img

पुलिस सुरक्षा में हुआ’ कार्यक्रम का प्रसारण:‘मन की बात’ का विरोध करने आए आप पार्षद पुलिस ने हिरासत में लिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100वां एपिसाेड रविवार को शहर के सभी कम्युनिटी सेंटर में दिखाया गया। स्क्रीन लगाकर कम्युनिटी सेंटर पर पब्लिक ने प्रधानमंत्री काे सुना। सेक्टर-22, रामदरबार काॅलाेनी, सेक्टर-37 अाैर सेक्टर-56 के आप काउंसलर्स ने मन की बात कार्यक्रम का विराेध किया।

विरोध कर रहे आप काउंसलर दमनप्रीत सिंह और राम दरबार की काउंसलर नेहा काे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में कार्यक्रम के बाद उन्हें छाेड़ दिया गया। वहीं, किसी कांग्रेसी काउंसलर के एरिया में कार्यक्रम का विराेध नहीं हुआ। विराेध काे देखते हुए पहले से ही सभी कम्युनिटी सेंटर के आगे पुलिस फाेर्स तैनात कर दी गई थी।

सेक्टर-22 के कम्युनिटी सेंटर में मन की बात कार्यक्रम होने का पता चलते ही आप काउंसलर दमनप्रीत ने शुक्रवार से ही विराेध जताना शुरू कर दिया था। कहा था कि कम्युनिटी सेंटर पर ताला लगा देंगे। इसके बाद ही रविवार सुबह 9 बजे ही कम्युनिटी सेंटर के अागे भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

विराेध जताने आए आप काउंसलर काे पुलिस ने हिरासत में लिया। गाड़ी में बैठाकर सेक्टर-17 थाने ले गए। वहीं, रामदरबार के कम्युनिटी सेंटर में कार्यक्रम का आप काउंसलर नेहा ने विराेध किया। उन्हें भी पुलिस हिरासत में लेकर सेक्टर-31 पुलिस थाने ले जाया गया। कार्यक्रम खत्म हाेने के बाद दाेनाें काउंसलर काे छाेड़ा गया।

}हंगामा न हो, इसलिए सुबह से ही पुलिस थी तैनात… सेक्टर-56 के कम्युनिटी सेंटर में आप काउंसलर मनव्वर खान ने विराेध किया। वहां पर बीजेपी नेता देवेंद्र सिंह बबला और रविकांत शर्मा पहुंच गए। माहाैल काे देख पुलिस ने माैका संभाला और मन की बात कार्यक्रम शुरू करवाया।

वहीं, सेक्टर-37 के कम्युनिटी सेंटर के आगे आप काउंसलर याेगेश ढींगरा ने ताला जड़ दिया। पुलिस ने कुछ ही देर में ही ताला खुलवा दिया। बीजेपी नेताओं ने कम्युनिटी सेंटर पर ताला जड़ने पर काउंसलर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

भाजपा ने आप काउंसलर के विरोध को देशद्राेह बताया, कहा-मामला दर्ज हाे…
प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण में आम आदमी पार्टी के काउंसलर्स और कार्यकर्ताओं द्वारा खलल डालने की कोशिश की गई। इसे भाजपा ने देशद्रोह करार दिया है। कहा कि इससे प्रधानमंत्री व देश का अपमान किया गया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी और चंद्रशेखर ने बयान में कहा है कि आप के कार्यकर्ताओं की हरकत बहुत ही शर्मनाक है, इनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करना चाहिए। रामवीर भट्टी व चंद्रशेखर ने कहा कि आप काउंसलर दमनप्रीत सिंह ने सेक्टर-22 के कम्युनिटी सेंटर में जाकर हंगामा किया और लोगों को मन की बात कार्यक्रम सुनने से मना किया। इसकाे लेकर पुलिस को दखल देना पड़ा। सेक्टर-37 में भी आप काउंसलर योगेश ढींगरा ने कम्युनिटी सेंटर पर लगाए गए उपकरण उतार दिए।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles