
गाे फर्स्ट यानी गाे एयर की चंडीगढ़ से ऑपरेट हाेने वाली सात फ्लाइट्स का ऑपरेशन 5 मई तक रद्द कर दिया गया है। सूत्राें के अनुसार कंपनी ने फंड्स की कमी के चलते देशभर में अगले तीन दिन के लिए अपना ऑपरेशन बंद किया है।
गाे फर्स्ट के चंडीगढ़ स्टेशन हेड ने बताया कि इस दाैरान जिन भी यात्रियों की बुकिंग है, वह स्वेच्छा से रिफंड लेना चाहेंगे ताे दिया जाएगा, टिकट री-शेड्यूल करवाना चाहेंगे तो री-शेड्यूल कर दिया जाएगा। यात्री चाहें ताे एयरलाइंस के अनुसार टाेल फ्री नंबर 18002100999 पर संपर्क कर सकते हैं।
लेकिन देर रात जब इस पर संपर्क करने की काेशिश की गई ताे इस पर संपर्क नहीं हाे रहा था। वहीं गाे फर्स्ट के एयरपाेर्ट स्थित ऑफिस नंबर 0172-2659886 पर भी संपर्क कर सकते हैं। कंपनी द्वारा एकाएक लिए गए इस फैसले के चलते यात्रियाें काे भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
चंडीगढ़ से करीब 2500 यात्रियाें ने बुकिंग करवा रखी है। एयरलाइंस के इस फैसले से यात्रियाें काे हुई दिक्कत के चलते डीजीसीए ने कारण बताओ नाेटिस भी जारी किया है।
गाे एयर की चंडीगढ़ से फ्लाइट्स…
- चंडीगढ़ से गाेवा 1 फ्लाइट
- चंडीगढ़ से श्रीनगर 2 फ्लाइट
- अहमदाबाद से चंडीगढ़ 1 फ्लाइट
- चंडीगढ़ से मुंबई 3 फ्लाइट
गाे फर्स्ट एयरलाइंस ने 3 से 5 मई के बीच फ्लाइट्स कैंसिल करने का फैसला लिया है। एयरलाइंस ने इसके पीछे तकनीकी कारण बताए हैं। चंडीगढ़ से एयलाइंस की सात फ्लाइट एक तरफ से ऑपरेट हाेती हैं। एयरपाेर्ट प्रबंधन की काेशिश रहेगी की यात्रियाें काे किसी तरह की दिक्कत न आने दी जाए।

