17.3 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

पंजाब में आज मिनिस्ट्रियल स्टाफ हड़ताल पर:डीसी दफ्तरों से लेकर तहसीलों तक नहीं होगा काम, जालंधर में आप प्रत्याशी रिंकू का घर घेरेंगे

पंजाब मिनिस्ट्रियल यूनियन की फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
पंजाब मिनिस्ट्रियल यूनियन की फाइल फोटो

पंजाब के सभी डीसी दफ्तरों से लेकर तहसीलों तक आज काम नहीं होगा। सभी दफ्तरों में तैनात मिनिस्ट्रियल स्टाफ आज सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल पर है। सभी कर्मचारी जालंधर के पुडा ग्राउंड में इकट्ठा होंगे। इसके बाद वहां से शहर में रोष मार्च निकालते हुए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व कांग्रेस विधायक सुशील रिंकू के घर की तरफ घेराव के लिए कूच करेंगे।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने जो कर्मचारियों के साथ वादे किए थे, वह उनपर खरी नहीं उतर रही है। सत्ता में आने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि सभी ठेका आधार पर काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दिया जाएगा, लेकिन एक साल में एक भी पक्का नहीं हुआ।

कर्मचारी बोले झूठे हैं सरकार के दावे
कर्मचारियों में रोष है कि राज्य में एक भी कर्मचारी किसी भी विभाग में अभी तक पक्का नहीं हुआ है, लेकिन आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके मंत्री-विधायक हर जगह दावे कर रहे हैं कि उन्होंने 16 हजार कर्मचारियों को पक्का कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार ने पक्के किए हैं तो उनके नियुक्ति पत्र दिखाएं।

वेतन विसंगति का मुद्दा भी नहीं हुआ हल
पंजाब मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन का कहना है कि पुरानी पेंशन स्कीम पर भी सरकार के नुमाइंदों ने ऐसा ही नारा कर्मचारियों को लगाया था। कहा था कि सत्ता में आने पर सभी कर्मचारियों की बंद पड़ी पुरानी पेंशन स्कीम लागू कर दी जाएगी। लेकिन अभी तक उस पर सरकार कोई फैसला नहीं ले पाई है। वेतन विसंगति का मुद्दा भी हल नहीं हुआ है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles