गिद्दड़बाहा के अधीन आते थाना कोटभाई की पुलिस ने 3 व्यक्तियों को एक बाइक व 2350 नशीली गोलियों से सहित काबू करके उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए सहायक थानेदार जगदीश सिंह ने बताया कि चेकिंग में संबंध में पुलिस पार्टी गांव छत्तेआना से करीब 1 किलोमीटर पीछे थी तो गांव शेख की ओर से सड़क पर एक बाइक नं. पीबी 04 जैड 2834 के पास तीन व्यक्ति एक प्लास्टिक का थैला पकड़कर खड़े दिखाई दिए जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गए जिन्हें संदेह के आधार पर पुलिस ने काबू कर उनके थैले की तलाशी ली तो उसमें से 2350 नशीली गोलियां बरामद हुई और उनके पास से बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया।
उक्त व्यक्तियों की पहचान जवप्रीत सिंह पुत्र केवल सिंह वासी कोटली अबलू , राजविंदर सिंह पुत्र चरनजीत सिंह वासी गुरूसर, जसकरन सिंह पुत्र बलजीत सिंह वासी गुरुसर के रूप में हुई है।

