17.3 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

दिल्ली शराब घोटाला:सिसोदिया के साथ मीटिंग में थे राघव चड्‌ढा, ईडी ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में नाम जोड़ा

राघव चड्‌ढा - Dainik Bhaskar
राघव चड्‌ढा

दिल्ली शराब घोटाले में अब आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद और पंजाब सरकार में प्रभावी भूमिका निभा रहे राघव चड्‌ढा का नाम भी जुड़ गया है। एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आप सांसद राघव चड्‌ढा के नाम का जिक्र एक आरोपी के बयान के हवाले से किया है।

चार्जशीट में ईडी ने कई नई जानकारियां अदालत के सामने रखी हैं। मामला सामने आने पर राघव चड्‌ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, उनको बेवजह बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में न तो वह आरोपी हैं और न संदिग्ध।

ईडी द्वारा जमा की गई सप्लीमेंट्री चार्जशीट के अनुसार मनीष सिसोदिया के पीए अरविंद ने अपने बयान में राघव चड्‌ढा का नाम लिया है। अरविंद ने ईडी को ये जानकारी भी दी है कि डिप्टी सीएम सिसोदिया के घर पर एक बैठक हुई थी।

इसमें राघव चड्‌ढा, पंजाब के एक्साइज कमिश्नर, अन्य एक्साइज अधिकारी और विजय नायर मौजूद थे। चार्जशीट में राघव का नाम तो है, लेकिन उनको आरोपी के तौर पर मामले में शामिल नहीं किया गया है। ईडी ने चार्जशीट में खुलासा किया है कि विजय नायर ने अरुण पिल्लई, अभिषेक बोइनपल्ली और बुची बाबू के साथ जूम मीटिंग अरेंज की थी।

इसमें कहा गया था कि विजय नायर आम आदमी पार्टी के महत्वपूर्ण सदस्य थे व आबकारी नीति को मैनेज कर रहे थे।.जिक्रयोग है कि इससे पहले 25 अप्रैल को, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पहली बार मनीष सिसोदिया को इस मामले में सीबीआई कोर्ट के समक्ष दायर सप्लीमेंट्री चार्ज शीट में एक आरोपी के रूप में नामित किया था।

सीबीआई ने हैदराबाद के रहने वाले सीए बुच्ची को भी नामजद किया है। सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बाबू गोरंटला, शराब कारोबारी अमनदीप सिंह ढल्ल और अर्जुन पांडेय का भी नाम है। इन लोगों पर आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 201 और 420 के अलावा भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाया गया है।

ये है मामला… दिल्ली में नई एक्साइज पॉलिसी में हुए घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली की नई शराब नीति तैयार करने और लागू करने के मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर ये मामला दर्ज किया गया है, हालांकि मामला सुर्खियों में आने के बाद नई शराब नीति को रद्द कर दिया गया था।

मैं न मामले में आरोपी, न संदिग्ध, बदनाम किया जा रहा: राघव चड्‌ढा

सांसद राघव चड्‌ढा ने मीडिया से कहा, कुछ चैनलों द्वारा उन्हें आरोपी बताया जा रहा है। यह गलत है। वह न तो आरोपी हैं, न गवाह और न ही संदिग्ध हैं। उन्हें लगता है कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

एक व्यक्ति ने उनके एक बैठक में शामिल होने की बात कही है। इसी को लेकर मेरे खिलाफ प्रचार शुरू कर दिया गया जबकि मेरे खिलाफ न तो कोई आरोप है और न ही कोई प्रमाण या गवाह है। ये पूरी तरह से मेरे को बदनाम करने की कोशिश है।

चार्जशीट में तेलंगाना के सीएम की बेटी से नायर की मीटिंगों का जिक्र
ईडी ने इस सप्लीमेंट्री चार्जशीट में दावा किया है कि दिल्ली की आबकारी नीति अरविंद केजरीवाल की ही प्लानिंग थी। इसके साथ ही चार्जशीट में तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी के. कविता का भी जिक्र है। चार्जशीट में कहा गया है कि के. कविता ने आबकारी नीति बनाने और उसे लागू होने के बाद विजय नायर के साथ कई बार मीटिंग भी की थी।

विपक्ष हमलावर: चुनिंदा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के प्रयास का आरोप
एक्साइज स्कैम में सांसद राघव चड्ढा का नाम के बाद विपक्ष ने आप पर निशाना साधा है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब की पॉलिसी पर भी सवाल उठाए। कहा- एक्साइज घोटाले में राघव का नाम आने से जून 2022 में दर्ज मेरी शिकायत में साझा की गई जानकारी की पुष्टि होती है।

चुनिंदा कंपनियों को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया गया। पंजाब में भी एक्साइज के दिल्ली मॉडल को दोहराने की कोशिश की। वहीं, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, हम शुरू से ही कह रहे थे कि मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। पंजाब में भी जांच की जाए।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles