9.4 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

महात्मा ज्योतिराव फूले जी का 196वां जन्म दिवस:‘राइट टू एजूकेशन’ का हर एक को लाभ यकीनी बनाने की मांग

आज समाज सेवी संस्था ‘अमल’ की ओर से श्री गुरु रविदास मंदिर गोपाल नगर में महात्मा ज्योतिराव फूले जी का 196वां जन्म दिवस श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों, माता कलसां मैमोरियल पब्लिक स्कूल के स्टाफ, बच्चों व आए हुए मेहमानों ने महात्मा ज्योतिराव फूले जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए व उन्हें नमन किया।

संस्था के कनवीनर साहिल कुमार यादव ने महात्मा ज्योतिराव फूले जी के जीवन, संघर्ष व समाज सुधार के लिए किए बहुमूल्य प्रयत्नों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। उन्होंने कहा बाबा साहिब डा. अम्बेडकर महात्मा फूले जी को अपना गुरु मानते थे।

उन्होंने कहा कि हम सभी को महात्मा ज्योतिराव फूले जी के मिशन पर पहरा देना चाहिए और इसीलिए आज हम सभी ने प्रण किया है कि हम ‘राइट टू एजूकेशन’ को सही ढंग से लागू करवाएंगे ताकि इसका लाभ हर एक को मिले, जिन बैकवर्ड क्लास बच्चों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ नहीं मिला उन्हें उनके हक दिलवा कर रहेंगे और साथ ही गरीब, दलित समाज की भलाई के लिए चलाई जा रही सभी स्कीमों के बारे में समाज को जागरूक करेंगे और उन्हें हर एक स्कीम का लाभ दिलवा कर रहेंगे।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अजय कुमार, जनरल सचिव करण, मैडम सीएफ सुमन, मोटीवेटर वंदना, समाज सेवक बलवंत बाला, विक्रमजीत सिंह, कीर्ति कल्याण, कुलविंदर कुमार, अमन, मैडम अमनदीप, मोनिका अवस्थी, सुनीता मैडम, दिशा, जसवीर कौर, हरबंस कौर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles