
ग्यासपुरा में गैस रिसाव के चलते 11 लोगों की मौत होने के बाद पीड़ित परिवारों की मदद के लिए लगातार सामाजिक संस्थाएं आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में मोरारी बापू ने भी गैस रिसाव पीड़ितों की मदद का ऐलान किया है। लुधियाना की दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के लिए कथावाचक पूज्य मोरारीबापू ने संवेदना जताई है। हर मृतक के परिजनों को 11 हजार रुपए की मदद का ऐलान किया गया है। इस तरह कुल 1 लाख 21 हजार रुपए की सहायता राशि अर्पण की है।
पूज्य मोरारी बापू ने श्री हनुमानजी के चरणों में सभी मृतकों के निर्वाण के लिए प्रार्थना की और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। रामकथा के पंजाब स्थित श्रोताओं ने यह सहायता राशि भेजी जा रही है। बता दें कि रविवार सुबह गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं, 4 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र 10 और 13 साल है। हादसा शहर के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक इमारत में चल रही करियाना की दुकान में सुबह 7.15 बजे हुआ था।

