
पंजाब के CM भगवंत मान इंडस्ट्रियल क्षेत्र के लिए एक बड़ा फैसला करेंगे। उन्होंने इस ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि ऐसा करने वाला पंजाब देश का पहला प्रदेश होगा। देश के अन्य राज्य भी पंजाब से प्रेरणा ले सकेंगे।
मान ने कहा कि सरकार के फैसले से राज्य की इंडस्ट्री को बड़ी राहत मिल सकेगी। साथ ही पंजाब में निवेश करने वालों को विभिन्न प्रकार की परेशानी और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी। वह दोपहर के समय लोगों के समक्ष आकर स्वयं इस फैसले बारे जानकारी देंगे।

पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट से बड़ा निवेश
गौरतलब है कि 23-24 फरवरी को मान सरकार ने पहली बार पंजाब के मोहाली में पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट आयोजित किया था। इसके आधार पर CM मान ने पंजाब में कई बड़ी कंपनियों द्वारा हजारों करोड़ रुपए निवेश किए जाने का दावा किया था। साथ ही हजारों पंजाबियों को विदेशों में न जाकर पंजाब में ही नौकरियां मिलने का दावा किया था। उन्होंने टाटा स्टील द्वारा 2600 करोड़ रुपए की लागत से जमशेदपुर के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्टील प्लांट लुधियाना में लगाए जाने की बात कही है।

