9.6 C
Jalandhar
Saturday, February 7, 2026
spot_img

स्पाइस-जेट का विमान 14 पैसेंजर्स को छोड़ उड़ा:अमृतसर से दुबई के लिए थी फ्लाइट; वीजा पर दो बार लिखा पिता का नाम

स्पाइस जेट के काउंटर पर हंगामा करते हुए पैसेंजर्स। - Dainik Bhaskar
स्पाइस जेट के काउंटर पर हंगामा करते हुए पैसेंजर्स।

पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर स्पाइज जेट का विमान 14 पैसेंजर्स को छोड़ दुबई के लिए रवाना हो गया। स्पाइस जेट का ग्राउंड स्टाफ वीजा पर नाम में गड़बड़ी होने का हवाला दे रहा है। वहीं, पैसेंजर्स का कहना है कि इसी तरह के वीजा के साथ उनके कुछ सदस्य दुबई के लिए रवाना हो चुके हैं।

वीजा पर पिता का नाम कॉलम और सरनेम की जगह लिख दिया गया है।
वीजा पर पिता का नाम कॉलम और सरनेम की जगह लिख दिया गया है।

अमृतसर एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG-55 सुबह 9:15 बजे दुबई के लिए रवाना हो गई। फ्लाइट के रवाना होने से तकरीबन डेढ़ घंटे पहले 14 पैसेंजर्स को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। स्पाइस जेट के ग्राउंड स्टाफ ड्यूटी मैनेजर अजय भट ने पैसेंजर्स को वीजा डॉक्यूमेंट में पिता का नाम दो बार लिखे जाने पर आपत्ति जता दी।

दो बार डॉक्यूमेंट में लिखा गया नाम
पैसेंजर्स ने बताया कि 14 पैसेंजर्स के वीजा पर क्लेरिकल गलती हुई है। पैसेंजर्स के पिता का नाम एक बार सरनेम और दूसरा बार पिता के कॉलम में लिख दिया गया है। दुबई सरकार की तरफ से यह वीजा दिए गए हैं।

पैसेंजर्स ने दिल्ली-मुम्बई एयरपोर्ट का दिया हवाला
पैसेंजर पंकज मल्होत्रा का कहना है कि उनके ग्रुप के दो सदस्य दुबई इसी तरह की गलती के साथ दुबई पहुंच चुके हैं। वहीं कुछ मुंबई और दिल्ली से फ्लाइट पकड़ जा चुके हैं। ऐसे में सिर्फ उन्हें अमृतसर में रोका जाना गलत है। सभी 14 पैसेंजर्स ने उनकी टिकट के पैसे रिफंड करने की मांग उठाई है।

Related Articles

Stay Connected

2,684FansLike
4,389FollowersFollow
5,348SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles